भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ में सरकार नाम की कोई चीज नही है। यहां माफियाओं का राज चल रहा है। जबसे छत्तीसगढ में कांग्रेस की सरकार आई है तबसे यहां कानून नाम की कोई चीज नही है। हर तरफ गुंडागर्दी है।
महिलाएं सुरक्षित नही है। भूपेश सरकार में शाराब माफिया, भू-माफिया, रेत और कोल पनप रहे है। छत्तीसगढ में पिछले तीन सालों से तबादला उद्योग चल रहा है। यहां एसपी और कलेक्टरों के लिए आईपीएल के क्रिकेटरो की निलामी की रतह बोली लगती है। इसलिए कोई भी आईपीएस और आईएएस किसी भी जिले में अधिक दिन तक नही टिकता है।
यहां पर सिर्फ चारो ओर लूट मची हुई है। महिलाओं की इज्जत लुटी जा रही है, छत्तीसगढ अब अपराध का गढ़ बना गया है। भूपेश अहंकार सरकार के अहंकार को दूर करना है। लोग इस सरकार से तंग आ चुके है और अब इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब छग में विकास कही भी नही दिख रही है, हमने जो 15 सालों में काम किये थे उन्ही कामों का ही ये फिटा काटते धूम रहे है। भूपेश बघेल नरवा, धुरवा, बाड़ी में ही ध्यान दे रहे है, यदि वे कोई नया विकास कार्य किये हो तो उसका पता बता दें मै वहां जरूर जाऊंगा।
उन्होंंने आगे कहा कि यहां के विधायक विद्यारतन भसीन बता रहे थे कि पेयजल की यहां बहुत दिक्कत थी, स्नातक कालेज था उसको स्नाकोत्तर किया गया। बडे बडे ओव्हरब्रिज, अण्डरब्रिज हमने दिये। आईआईटी हमने बनाया। इन्होंने क्या किया? इन लोगों ने केवल जनता को छला और ठगा है। अब तो स्थिति यह है कि इनकी नजर रेडी टू ईट, महिला स्व सहायता समूह पर भी लग गई और उनके हाथों से काम छीन कर निजी व्यक्तियों को दे रहे है।
इसके कारण अब रेडी टू ईट की महिलाएं भी प्रदर्शन कर रही है, उसका हमने समर्थन किया है। प्रदेश कांग्रेस सरकार की तीन वर्ष की असफलता और इनके कारनामे आम जनता देख रही है। पार्षद की बहुत बडी भूमिका होती है, मेरी भी शुरूआत पार्षद से ही हुई थी जो यहां तक पहुंचा। भूपेश सरकार केवल भ्रष्टाचार करने में लगी है। अभी तक 51 हजार करोड रूपये कर्ज ले चुके है जिसका 11 हजार करोड़ हर साल ब्याज दे रहे है। इस कर्ज का बोझ आम जनता के उपर पड़ रहा है।
Add Comment