
रायपुर। लोक सुराज अभियान के तहत मुख्यमंत्री आज धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड ग्राम डोंगरडुला अचानक पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भ्रमण के दौरान गांव की महिला प्रमिला भालू राम देवदास के घर भी गए। प्रमिला ने मुख्यमंत्री को अपने घर में पा कर खुशी से गदगद हुई और बताया कि शासन की योजना से उसकी जिन्दगी में नई आस जाग गई है।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा संचालित कौशल विकास उन्नयन योजना के तहत सिलाई का प्रशिक्षण लिया है। प्रशिक्षण के बाद अब वह स्कूल ड्रेस सिलाई करती है। उसके पास 2 सिलाई मशीन है। उसे बच्चों के 400 ड्रेस सिलाई का ऑर्डर मिला है। इससे उसे स्वरोजगार मिल गया है। मुख्यमंत्री ने प्रमिला की मेहनत की तारीफ की।
यह भी देखें – छग के मुख्यमंत्री ने अचानक फोन लगाया और किसानों को दी सलाह- गर्मियों में धान की खेती के बदले गेहूं और चने की फसल लें