साल्जबर्ग: साल्जबर्ग इलाके में हिमस्खलन में बर्फ में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। ऑस्ट्रिया के रेडक्रॉस ने कहा कि यह घटना तब हुई, जब ये लोग स्कीइंग कर रहे थे। रेडक्रॉस के प्रवक्ता एंटोन शिलचर ने बताया कि दुर्घटना दोपहर 1.45 बजे के बाद लुंगौ जिले में लगभग 2,400 मीटर (7,800 फीट) ऊपर हुई।
लोकल इमरजेंसी रिस्पांस अधिकारी क्रिस्टोफ विडल ने बताया कि इस घटना में ग्रुप के आठ लोग बर्फ के 4.5 मीटर तक गहराई तक दब गए। इस हादसे में दो लोग पहले ही मर गए थे। साथ ही तीसरे व्यक्ति की मौत क्लागेनफर्ट में अस्पताल ले जाने के बाद हुई।
स्कीइंग करते वक्त दो घायल हुए लोगों को शहर के अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे के शिकार लोग साल्जबर्ग और अपर ऑस्ट्रिया इलाके से थे। बता दें कि पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रिया में हर साल औसतन लगभग 20 लोग हिमस्खलन से मारे गए हैं।
Add Comment