
कांकेर: जिले के थाना परतापुर अंर्तगत ग्राम पीव्ही-72 में नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में गांव से बाहर जंगल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी जैसे गांव में उसके पति को मिली तब से वह फरार है।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पीव्ही-72 निवासी नवविवाहिता नेहा बढ़ाई का शव गांव से दूर जंगल में लटका मिला। शाम चार बजे महिला अपने पति के साथ विवाद हुआ था। उसके बाद वह नाराज हो घर से निकली थी। घटना के दो घंटे बाद गांव में सूचना मिली की किसी का शव गांव से बाहर लटका है।
जिसके बाद ग्रामीणों ने पहुंच कर देखा तो वह शव नेहा बढ़ाई पति पंकज बढ़ाई का था। दोनों का विवाह 06 माह पूर्व ही हुआ था। लडक़ी के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है।