एक लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार

जगदलपुर। कोण्डागांव जिले की मर्दापाल थाना पुलिस ने दबिश देकर एक लाख के ईनामी नक्सली हिड़माराम कश्यप को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, जिस पर कई संगीन आरोप हैं।
कोंडागांव एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मुखबिर से सूचना के बाद मर्दापाल थाना से अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में नक्सल गश्त सर्चिंग हेतु जिला व डीआरजी बल रवाना किया गया था। जहां सर्चिंग के दौरान मटवाल बाजार स्थल में घेराबंदी कर हिड़मा राम कश्यप उम्र 30, जनताना सरकार का अध्यक्ष ईनामी 1 लाख रूपए को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि हिड़मा थाना मर्दापाल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में प्रार्थीया मनती कश्यप एवं कटिवाराम नाग साकिन तुमड़ीवाल के घर से सारे सामान की लूटपाट एवं थाना मर्दापाल के अंतर्गत आशाराम कोर्राम को मुखबिर बताकर गला घोंट कर जान से मारने की घटना में शामिल रहा है।
यह भी देखें : मुठभेड़ में लाखों का ईनामी नक्सली ढेर