नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मजाक-मजाक में एक व्यक्ति की मौत का अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। साथी द्वारा मजाक में कंप्रेशर मशीन से मलद्वार के जरिए शरीर में हवा भरना 40 वर्षीय रवींद्र को भारी पड़ गया। पुलिस ने हवा भरने वाले शख्स अंजन मिश्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामला दिल्ली के नांगलोई इलाके का है। मृतक रवींद्र और आरोपी अंजन लकड़ी के एक गोदाम में साथ काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हुआ।
अंजन और रवींद्र एक-दूसरे से हंसी मजाक कर रहे थे। इसी बीच अंजन ने मजाक-मजाक में इलेक्ट्रिक कंप्रेशर मशीन को रवींद्र के मलद्वार पर लगाकर हवा भर दी। हवा के तेज दबाव के चलते रवींद्र की आंतें फट गईं. गंभीर हालत में रवींद्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन 30 घंटे तक मौत से जूझने के बाद गुरुवार की शाम करीब पांच बजे रवींद्र की मौत हो गई। अस्पताल ने रवींद्र की हालत खराब देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस द्वारा पूछताछ में अंजन मिश्रा ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
यह भी देखें – दलेर मेहंदी को 2 साल की कैद की सजा
Add Comment