छत्तीसगढ़
पुलिस भर्ती परीक्षा में पास करवाने का झांसा देकर आर्मी के जवान ने लूट ली महिला बॉक्सर की अस्मत

भिलाई। भिलाई में राष्ट्रीय महिला बॉक्सर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के साथ दुष्कर्म का आरोपी आर्मी जवान डी श्रीनू है। बताया जा रहा है कि आर्मी जवान की फिलहाल श्रीनगर में पास्टिंग है। 21 वर्षीया पीडि़ता को जवान ने पुलिस भर्ती परीक्षा में पास करवाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। 21 वर्षीया पीडि़ता पुलिस भर्ती में फिजिकल एग्जाम पास करना चाहती थी।
फिलहाल जवान छुट्टियों में घर आया हुआ था। दोनों भिलाई के खुर्सीपार के रहने वाले हैं। घटना शुक्रवार 16 मार्च की बताई गई है। वहां से जैसे-तैसे निकलकर युवती ने भट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी जवान की तलाश में जुट गई है।
यह भी देखें – बेरोजगारों के लिए खुशखबरी…अगले माह आबकारी में बंपर भर्ती