क्राइमछत्तीसगढ़

हैंकिग के जरिए 2 करोड़ से अधिक रूपए को किया ट्रांसफर…जबलपुर से आरोपी रवि कुमार गिरफ्तार…

रायपुर। हैकिंग के जरिये व्यवसायिक सहकारी बैंक के यस बैंक स्थित खाते से 2 करोड़ 47 लाख रूपये की राशि देश भर के अलग – अलग बैंकों के खातों में हस्तांतरित कर ठगी करने वाले गिरोह का एक आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया हैं। इस मामले में एक विदेशी नाइजीरियन सहित 7 आरापियों को पूर्व में भी गिरफ्तार किया जा चुका हैं।

गिरफ्तार आरोपी रवि कुमार प्रजापति के दो खातों में 20 लाख रूपये हस्तांतरित किए गए हैं। जिसे आरोपी ने अपने 8 अलग – अलग खातों में ट्रांसफर किया गया हैं। आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में धारा 419, 420 एवं आई टी एक्ट की धारा 66 के तहत् मामला पंजीबद्ध किया गया हैं।

यह भी देखे : राजधानी में बिक रहे है अवैध हथियार…पिस्टल व 1 नग जिंदा राउंड के साथ आदतन अपराधी शेख शाहरूख गिरफ्तार…हत्या, लूट, चोरी जैसे कई मामलों में जा चुका है जेल

Back to top button
close