रायपुर: स्वच्छ भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को तीसरी बार मिले स्वच्छता अवार्ड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सफाई दीदी से लेकर विभाग के अधिकारियों, मंत्रियों सभी के समन्वित प्रयास से यह संभव हुआ है। उन्होंने इस अवार्ड के लिए प्रदेश की जनता को बधाई भी दी है।
मुख्यमंत्री बघेल आज दुर्ग जिला प्रवास पर जाने से पूर्व यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा स्वच्छ भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को लगातार तीसरी बार अवार्ड मिला है। यह अवार्ड विभाग के अधिकारी, मंत्री, नगर पालिका के कर्मी, सफाई दीदी लगातार काम किये है और लोगों का भी इसमें बड़ा योगदान रहा है। समन्वित प्रयास से यह अवार्ड मिला है।
लगातार प्रदेश को अवार्ड मिल रहे है ये पूरे प्रदेश और प्रदेश की जनता का सम्मान है। बघेल ने कहा कि यह लगातार तीसरा साल है जब हम अवार्ड लेने जा रहे है। इससे पहले भी हम तीसरे नंबर पर थे लेकिन अब पहले नंबर पर लगातार आ रहे है। उन्होंने कहा कि 239 पुरस्कारों में से 67 पुरस्कार अकेले छत्तीसगढ़ को मिले है यह बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए पूरे प्रदेश एवं जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
Add Comment