छत्तीसगढ़यूथस्लाइडर

छत्तीसगढ़ वित्त विभाग ने जल संसाधन विभाग में 400 उपअभियंताओं की भर्ती के लिए दी स्वीकृति… व्यापम के माध्यम से होगी परीक्षा…

रायपुर: छग जल संसाधन विभाग में 400 उपअभियंताओं की भर्ती के लिए छग वित्त विभाग ने स्वीकृति दी है। सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार जल संसाधन विभाग में उप अभियंताओं के 1303 स्वीकृत पद हैं, जिसमें वर्तमान में 554 उपअभियंता कार्यरत हैं।

स्वीकृत पदों के विरूद्ध विभाग ने 800 उपअभियंताओं की भर्ती की अनुमति मांगी थी, किंतु वित्त विभाग द्वारा केवल 400 पदों की भर्ती हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। भर्ती प्रक्रिया छग व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से की जाएगी। पूरी परीक्षा प्रक्रिया में अधिकतम 4 महिने लगेंगे एवं 6 माह के भीतर नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए जाने की जानकारी मिली है।

Back to top button
close