छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: महिला की तालाब में तैरती मिली लाश… लोगों ने कहा हत्या करके फेंका गया तो पुलिस बोली- बीमारी से तंग आकर खुदकुशी की… जानिए आखिर क्या है पूरा मामला…

भिलाई के एक तालाब में महिला की तैरती लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि महिला की हत्या कर उसे तालाब में फेंका गया है। वहीं छावनी पुलिस का कहना है कि महिला ने खुदकुशी की है।

छावनी थाना क्षेत्र के वैकुंठधाम तालाब में सोमवार सुबह एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला गया। छावनी थाने के एसआई नरेश सारवा ने बताया कि महिला का नाम बुसरो बानो (45) था।

करीब 6 साल पहले उसका तलाक हो गया था। तब से वह कैंप 2 सुरेश किराना स्टोर के सामने अकेली रहती थी। उसके कोई संतान नहीं थी। उसे गंभीर बीमारी थी और लगभग 5 सालों से वह उसका इलाज भी करा रही थी। पुलिस के मुताबिक बीमारी से तंग आकर ही महिला ने खुदकुशी की है और उसे सोमवार सुबह 6.30 बजे मोहल्ले के लोगों ने तालाब की तरफ जाते देखा भी है।

इन अनसुलझे सवालों का जवाब नहीं
पुलिस जिस महिला की लाश को देखते ही खुदकुशी बता दे रही है उसमें कई अनसुलझे सवाल हैं, जिसका गोलमोल जवाब दिया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह कि यदि महिला ने सोमवार सुबह तालाब में कूदकर खुदकुशी की तो कुछ ही घंटों में उसका शव पानी ऊपर कैसे आ गया।

दूसरा यह कि महिला को खुदकुशी ही करनी थी, तो वह अकेली रहती थी अपने घर में ही कर सकती थी। वह तालाब तक खुदकुशी करने वह भी सुबह 6.30 बजे जब काफी लोग रहते हैं क्यों जाती। साथ ही महिला का शव तालाब में तैरते मिला तो उसका सलवार क्यों खिसका हुआ था। इस बारे में पुलिस का कहना है कि कूदते समय ऐसा हो सकता है। अब सच्चाई क्या है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Back to top button
close