कोरिया: हत्या का दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। घरेलू विवाद में पति ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पलिस से मिली जानकारी के अनुसार विष्णु प्रताप की पत्नी सुनीता की लाश घर के बाहर पड़ी थी। उसके गले में चोट खरोच के निशान थे। नागपुर और पोड़ी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मृतिका सुनीता के शव को रात्रि होने से सुरक्षित कराया गया, आज मृतिका सुनीता के शव पंचनामा कार्यवाही किया गया। फिर शव का पीएम कराया गया। जांच पर पाया गया कि मृतिका सुनीता का उसके पति विष्णु प्रताप से आए दिन झगड़ा विवाद होता था। दिनांक 12.11.21 के शाम करीब 7:00 बजे झगड़ा विवाद हुआ।
तब पति विष्णु प्रताप ने घर के बाहर बाड़ी में पैर से पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। जिसे धारा 302 भादवि का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना किया गया। आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Add Comment