छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़: BJP के एनजीओ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष को पार्टी ने किया पद से बर्खास्त… पूर्व मंत्री के खिलाफ वॉट्सअप ग्रुप में की थी टिप्पणी…

भारतीय जनता पार्टी के नेता के खिलाफ पार्टी ने एक्शन लिया है। एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय जयसिंघानी को अचानक उनके पद से हटा दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद संगठन में चर्चा है कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत के काम काज के तरीकों पर आपत्ति जताने की वजह से विजय जयसिंघानी पर कार्रवाई हुए हैं। विजय ने कबूला कि उन्होंने पूर्व में मूणत के खिलाफ बातें कहीं थीं।

इस मामले से जुड़ा है विवाद
दरअसल रायपुर के एक वॉट्सअप ग्रुप में विजय ने पूर्व मंत्री मूणत के खिलाफ विरोध जताते हुए उनके कार्यकर्ताओं के प्रति बुरे व्यवहार पर उन्हें कोसा था। मैसेज का स्क्रीन शॉट भी वायरल हुआ था। ये खबर संगठन में फैली। तब इस मामले में राजेश मूणत ने कुछ भी कहने से इंकार करते हुए इसे छोटा मामला बता दिया था।

Back to top button
close