
रायपुर: कोंडागांव विधानसभा के पूर्व विधायक श्रद्धेय सुखलाल मंडावी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ट्वीट कर दुख जताया है।
उन्होंने कहा कि श्री मंडावी का आकस्मिक निधन हम सबके लिए निजी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।