छत्तीसगढ़

गढ़चिरौली में मुठभेड़… 2 नक्सली ढेर… गोली-बारूद बरामद…

कांकेर। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर सोमवार को सुबह नक्सली और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। घटना की पुष्टि आईजी बस्तर विवेकानंद सिन्हा ने की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल को सील कर दिया गया है और सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

आईजी बस्तर से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह-सुबह रोड ओपनिंग पार्टी गश्त पर निकली थी। इसी दौरान गढ़चिरौली जिले की धानोरा तहसील के कटेझरी के जंगल में माओवादियों से मुठभेड़ हुई। पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली फायरिंग के बाद नक्सली भाग निकले। घटना स्थल की सर्चिंग जारी है। जहां से अब तक 2 नक्सलियों के शवों को बाहर निकाला जा चुका है। उनके पास से असलहे और गोली बारूद भी बरामद हुआ है। समाचार लिखे जाने तक सर्चिंग जारी थी।

यह भी देखे:  भारी पड़े जवान… मुठभेड़ छोड़ भागे नक्सली…

Back to top button
close