रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर पर साफ-सफाई की व्यवस्था और ट्रेनों के संचालन की जानकारी भी ली।
अचानक से वे कंट्रोल रूम भी पहुंच गए और कर्मचारियों से उनके काम के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने रेलेव स्टेशन पर ही चार और बिस्किट भी खाए।
Surprise inspection of Jharsuguda Railway Station. pic.twitter.com/dI41igGLIZ
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) November 9, 2021
अधिकारियों के साथ की बैठक
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के झारसुगुडा में दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) और पूर्वी तट रेलवे (ईसीओआर) के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी की।
Morning tea ☕️ at Jharsuguda Railway Station. pic.twitter.com/Syt1PBFRgI
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) November 9, 2021
बैठक में एसईआर और ईसीओआर की महाप्रबंधक अर्चना जोशी के अलावा एसईआर, ईसीओआर और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान अधिकारी भी मौजूद रहे।
Add Comment