छत्तीसगढ़

40 लाख का इंकम टेक्स जमा नहीं किया… क्रशर व्यवसायी की संपत्ति कुर्क…

जांजगीर-चांपा। आयकर विभाग की टीम ने 40 लाख का टेक्स जमा नहीं करने पर गुरुवार को जांजगीर के क्रशर व्यवसायी सावित्री मित्तल की संपत्ति कुर्क कर दिया। उनके नहर पार स्थित दो मंजिला आलीशान मकान को सील करते हुए जब्त कर लिया है। जांजगीर में आयकर विभाग की पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है। बाकायदा आयकर विभाग की टीम ने ढोल ताशे के साथ कुर्क की कार्रवाई की है।
आयकर अधिकारी अनिल बोकाड़े ने बताया कि क्रशर व्यवसायी सावित्री मित्तल को इंकम टेक्स पटाने के लिए कई बार नोटिस दिया गया था। टेक्स जमा नहीं करने पर गुरूवार की शाम को अधिकारियों की टीम उनके नहर पार स्थित आलीशान दो मंजिला महान के पास पहुंची। पहले उनके मकान को सील किया गया। इसके बाद ढोल ताशा पीटकर अधिकारियों ने पहले मुनादी कराई और कुर्क करने की कार्रवाई की।


आयकर अधिकारियों ने बताया कि सावित्री मित्तल ने बताया कि वर्ष 2012-13 से संपत्ति का इसेसमेंट कराया था। जिसमें तकरीबन 36 लाख का टेक्स जमा करना था। अब तक ब्याज की राशि मिलाकर 40 लाख का टेक्स जमा करना था, लेकिन वह जमा नहीं कर रहा है। उसे कई बार नोटिस देकर बुलाया गया। वह आफिस आया भी और उनका कहना था कि वह टेक्स जमा करने की बात करता रहा लेकिन आज तक टेक्स जमा नहीं किया। जिसके चलते आयकर विभाग को यह कार्रवाई करनी पड़ी।

यह भी देखें : 

पार्क में प्रेमी जोड़ों की नो एंट्री…डर-भय के बीच मनाया वेलेन्टाईन डे…पुलिस ढूंढती रही…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471