
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार 1 हजार करोड़ का कर्ज लेगी। वहीं इस राशि का उपयोग राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए होगा।
जानकारी के मुताबिक कर्ज की राशि से योजना की आखरी किस्त का किसानों का भुगतान होगा।
मामले में मंत्री कवासी लखमा ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कर्ज लेने को मजबूर कर रही है।
हम जीएसटी का पैसा मांगते हैं तो वित्त मंत्री मना करती है। BJP के लोगों को वित्त मंत्री और PM से बात करनी चाहिए।