कवर्धा। कवर्धा कांड में गिरफ्तार विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की जमानत पर रिहाई के बाद उनहें एक साथ शहर में प्रवेश नहीं देने पर अड़ा कवर्धा जिला प्रशासन।
प्रशासन के इस निर्णय के खिलाफ राजनांदगांव सांसद सहित विहिप के 50 से अधिक कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं।
जिला प्रशासन ने शहर की सीमा पर भारी पुलिस बल लगाकर जमानत पर रिहा हुए कार्यकर्ताओं को एक साथ प्रवेश करने से रोका, जिसके विरोध में ये प्रदर्शन चल रहा है। पुलिस ने बैरिगेट्स लगाकर शहर की सीमा पर ही उन्हें रोक दिया।
सांसद संतोष पांडेय 59 में से 35 कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर दर्शन के लिए शहर में करना चाह रहे थे प्रवेश। उल्लेखनीय है कि अभी भी कवर्धा शहर में बउ़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। झंडा विवाद मामले को लेकर दुर्ग के सेंट्रल जेल में बंद थे सभी 59 विहिप कार्यकर्ता।
Add Comment