छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: प्रदेश सरकार ने किए कई राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले… आदेश जारी…

प्रदेश में कई राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक संतन देवी जांगड़े को विशेष कर्मचारी बोर्ड सरगुजा का उपायुक्त बनाया गया है। पद्मिनी भोई, एडिशनल कलेक्टर दुर्ग और अश्विनी देवांगन सीईओ जिला पंचायत दुर्ग बनाये गए हैं।

इनके अलावा अभिषेक अग्रवाल, अपर आयुक्त नगर निगम रायपुर, सूर्यकिरण तिवारी, महाप्रबंधक सीएसआईडीसी, नूतन कुमार कवर, सीईओ जिला पंचायत कोरबा, मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर दुर्ग, कौशल प्रसाद तेंदुलकर, डिप्टी कलेक्टर कोरबा पदस्थ किए गए है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है।

Back to top button