देश -विदेशस्लाइडर

कार चालक ने चार महिला आरक्षकों को मारी टक्कर… दो की हालत गंभीर…

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टी टी नगर थाना क्षेत्र में एक कार चालक ने चार महिला आरक्षकों को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गयीं। इनमें दो की हालत गंभीर बतायी गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार टी टी नगर थाना क्षेत्र के जवाहर चौक के समीप कल देर रात्रि एक कार चालक ने चार महिला आरक्षकों को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटनों में चारों घायल हो गयीं, जिनमें से दो को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो को जे पी अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद फरार कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि चारों महिला आरक्षक यहां एक हास्टल में रहती हैं, जो मूवी देखकर लौट रही थी, तभी यह घटना घटित हो गयी। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Back to top button