देश -विदेशस्लाइडर

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का छत्तीसगढ़ दौरे आज… रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत…

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है। वित्त मंत्री दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंची। यहां एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विष्णुदेव साय समेत वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो गया। बता दें कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण आज राजधानी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। तय समय अनुसार केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारणम जल संरक्षण जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ करेंगी।

इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। 1.45 बजे भाटागांव उप स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होंगी। 2 बजे तेलीबांधा तालाब से जनजागरूकता सायकल रैली में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे।

Back to top button
close