देश -विदेशस्लाइडर

एक ही कमरे में रह रही तीन लड़कियों पर थी खुफिया निगाहें…हुआ शक तो सामने आई मकान मालिक की कारगुजारियां….

दक्षिण मुंबई में पेइंग गेस्ट के रूप रह रही तीन लड़कियों पर मकान मालिक ने खुफिया निगाहें लगा रखी थी। कमरे में लगी कैमरे को मकान मालिक अपने मोबाइल से कनेक्ट कर उनकी वीडियो बनाता था।

घटना का खुलासा तब हुआ जब मकान मालिक लड़कियों की बातचीत को दोहराने लगा। लड़कियों को शक हुआ तो उन्होंने कमरे की तलाशी ली तो उनके होश उड़ गए। कमरे में उन्हें एक इलेक्ट्रोनिक एडॉपटर मिला. जिसके बाद यह खुलासा हुआ कि मकान मालिक उनका वीडियो बनाता था।



यह घटना 19 दिसंबर की है, लेकिन अब मीडिया में सामने आई। पुलिस ने खुफिया कैमरे लगाने के आरोप में 47 वर्षीय मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल उसे सशर्त जमानत मिल गई है। पुलिस ने वो खुफिया कैमरे को बरामद कर लिया है जिसे आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से कनेक्ट किया हुआ था. बताया जा रहा है कि आरोपी मकान मालिक चार कमरों के फ्लैट में अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहता है।

उसने तीन लड़कियों को घर का ही एक कमरा किराये पर रहने के लिए दिया हुआ था। एक दिन लड़कियों को शक हुआ कि मकान मालिक उनकी बातें रिकॉर्ड कर रहा था। छानबीन के दौरान एक लड़की को कमरे में इलेक्ट्रिक अडॉप्टर लगा हुआ मिला. उसने इसे एक कपड़े से छिपा रखा था। जब लड़कियों ने इलेक्ट्रिक एडॉप्टर पर सवाल उठाए तो उसने बात टाल दी और कहा कि यह एक ऐंटेना बूस्टर है।

यह भी देखें : BIG BREAKING : मंत्रालय में आज शाम 5 बजे हो सकती है मंत्रिमंडल की बैठक 

Back to top button
close