देश -विदेशसियासतस्लाइडर
BIG BREAKING: नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है।
अमरिंदर के साथ चल रहा था विवाद
पंजाब कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के खींचतान की खबरें आ रही थी और कैप्टन अमरिंदर के मना करने के बावजूद आलाकमान ने पहले सिद्धू को प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बना दिया था और बाद में कैप्टन अमरिंदर को पद से हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया।