Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़ पुलिस में फेरबदल: दुर्ग के दोनों ASP बदलने के बाद DGP ने 5 जिलों से 6 नए TI की पोस्टिंग की…

दुर्ग के दोनों एडिशनल एसपी बदलने के बाद अब डीजीपी ने अलग-अलग जिलों से 6 इंस्पेक्टर की नियुक्ति की है। इसे पुलिसिंग में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। खुड़मुड़ा में चार लोगों की हत्या के बाद बठेना गांव में पांच लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद सरकार विपक्ष के निशाने पर है।



मंगलवार को सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 11 अफसरों के तबादले किए। इसमें दुर्ग के एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण दोनों शामिल हैं। इस तबादले को खुड़मुड़ा और बठेना कांड से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके बाद गुरुवार को डीजीपी ने 6 इंस्पेक्टर की नियुक्ति की है।

इनमें बलौदाबाजार से महेश ध्रुव, विजय कुमार चौधरी, पुलिस मुख्यालय से गौरव पांडेय, धमतरी से संतोष मिश्रा, कोरबा से दुर्गेश शर्मा और सरगुजा से मनोज प्रजापति शामिल हैं। दो बड़े आपराधिक मामलों के बाद एडिशनल एसपी के तबादले और डीजीपी की दखल से इंस्पेक्टर की नियुक्ति से दुर्ग पुलिस के कामकाज में बड़े बदलाव की तैयारी के संकेत हैं।

यह भी देखें:

बड़ी खबर: समता कॉलोनी, DD नगर, अमलीडीह समेत इन 10 इलाकों को बनाया जा सकता है कन्टेनमेंट जोन… लगातार मिल रहे संक्रमित…

Back to top button
close