छत्तीसगढ़ से दुखद खबर मिल रही है। भाजपा के युवा नेता और पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जुदेव का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।बीते कई महिनों से वे बीमार चल रहे थे, रायपुर के बाद उन्हें बैंगलुरु के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां देर रात इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली।
पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीजेपी नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र थे। युद्धवीर चन्द्रपुर से विधायक, संसदीय सचिव और ब्रेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे। वे जशपुर राजपरिवार से आते थे।जुदेव छत्तीसगढ़ की चंद्रपुर विधानसभा से 2 बार विधायक रह चुके थे। युद्धवीर छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध हस्तियों में से एक थे, वे किसी न किसी बहाने सुर्खियों में रहते थे। बीते विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव को भाजपा से टिकट दिया गया था लेकिन वे हार गई।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव जी के निधन का समाचार दुखद है।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
वही पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा नेता व चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, मन बेहद विचलित व दुःखी है। वे स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी के पुत्र थे।युवा अवस्था में उनका चले जाना हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
Add Comment