Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर
भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्री बदले जाने पर छिड़ी जुबानी जंग… शैलेष नितिन के बयान पर रमन सिंह का करारा जवाब…

रायपुर: भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्रियों को बदले जाने को लेकर छत्तीसगढ़ में भी सियासी जंग छिड़ गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।
पहले कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी ने 6 महीने के भीतर के 5 मुख्यमंत्रियों के बदले जाने पर विवादित बयान दिया। वहीं ये भी कहा कि छत्तीसगढ़ में रमन सिंह 15 साल मुख्यमंत्री रहे। इसका खामियाजा भी भाजपा भुगत रही है।
उनके बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्रियों को बदलने का भाजपा में ही संभव है। भाजपा ही नए लोगों को मौका देने की हिम्मत दिखा सकती है।