Breaking Newsचुनाव 2019

राज्य सभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए उमीदवार…

नई दिल्ली। असम व मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। इन सीटों से होने वाले उपचुनावों के लिए पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी ने असम से जहां केंद्रीय मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल को उम्मीदवार घोषित किया है, तो वहीं मध्य प्रदेश से राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन को मैदान में उतारा गया है।

बता दें भाजपा ने जिन मंत्रियों को राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार बनाया है, उन्हें हाल ही में पीएम मोदी के मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था। संसद में बने रहने के लिए छह महीने के भीतर दोनों का चुनाव जरूरी है।

राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। क्योंकि दोंनो ही जगह भाजपा को बहुमत प्राप्त है। असम में बिस्वजीत दैमारी के विधानसभा स्पीकर बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी तो वहीं मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के कर्नाटक के राज्यपाल बनने के बाद से यह सीट खाली है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471