रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित स्काई एलॉयज फैक्ट्री में आज बड़ा हादसा हो गया। सेलो टैंक गिरने से 3 कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि 2 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार स्काई एलॉयज फैक्ट्री में हर दिन की तरह आज भी काम चल रहा था। लेकिन आज अचानक यहां की सेलो टैंक भरभरा कर नीचे गिर गया जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे कर्मचारी भी आ गये और उसके नीचे दब गये।
समाचार लिखे जाने तक इस हादसे में 03 कर्मचारियों की मौत एवं 02 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है। घटना स्थल पर रेस्क्यू अभियान अभी चल रहा है। बताया जा रहा है कि टैंक के मलबे के नीचे और कर्मचारियों के दबे होने की संभावना जतायी जा रही है, जिससे हादसे में मौत का आकड़ा बढऩे की संभावना भी बनी हुई है।
घटना स्थल पर जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी रेस्क्यू टीम के साथ द्वारा मलबा को हटवाने का काम युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।
इधर इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। जिला प्रशासन को राहत और बचाव के सभी जरूरी इंतजाम करने और घायलों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Add Comment