छत्तीसगढ़

CM के सवाल पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- अब सवाल जनता पूछेगी और जवाब भी जनता देगी…

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के द्वारा कांग्रेसियों को संबोधित करके पूछे गये सवलों का जवाब देते हुये कांग्रेस ने कहा है कि भूपेश बघेल जेल क्यों गये अब यह सवाल भी जनता पूछेगी और भारतीय जनता पार्टी को जवाब भी जनता ही देगी। कांग्रेस ने कहा है कि १५ वर्षो में रमन सिंह के चेहरे से मुखौटा हट गया है और पिछले दस दिनों में हिटलरशाही का कुरूप चेहरा उजागर हो गया है।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवदी ने कहा है कि जनता जान चुकी है कि भाजपा की बनाई सीडी में भाजपा के मंत्री का चरित्र हनन किया और भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा उसका प्रचार किया गया। इस बात का जवाब देने की आवश्यकता अब मुख्यमंत्री और भाजपा को पडऩे वाली है कि भूपेश बघेल क्यों जेल गये। उन्होंने कहा है कि जेल जाना और जमानत पर बाहर आना अगर मुख्यमंत्री को राजनीति और खेल लगता है तो इस कुत्सित खेल के सूत्रधार खुद वही है। यह खेल उन्होंने शुरू किया है और अब छत्तीसगढ़ की जनता ही रमन सिंह जी के इस खेल को खत्म करेगी।

उन्होंने कहा है कि आदिवासियों के लिए भू राजस्व संहिता में रमन सरकार के काले कानून का विरोध करने के कारण भूपेश बघेल गिरफ्तार हुए पंचायतों के वित्त आयोग के पैसे से मोबाइल टावरों की राशि काटे जाने के एकतरफा फैसले का विरोध करने के कारण भूपेश बघेल गिरफ्तार हुए रमन की भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी वाली सरकार का विरोध करने के कारण उन्हें निशाने पर लिया गया। अब जनता सब जानती है और जनता ही रमन सिंह जी को जवाब देगी।

यह भी देखें : भूपेश को जमानत मिलने के बाद कांग्रेसियों से CM का सवाल, अब कांग्रेसी बताएं कि भूपेश जेल क्यों गए थे…?

Back to top button
close