छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: दो समुदाय के लोगों के बीच हुई भिड़ंत में चले चाकू ओर डंडे… चाकूबाजी में दोनों पक्ष के सात लोग घायल…

बिलासपुर: मुंगेली के दाउपारा में मंगलवार की शाम विवाद के बाद चाकूबाजी में दो समुदाय के सात लोग घायल गए। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते पूरे नगर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को फिलहाल नियंत्रित कर लिया गया है।

मुंगेली के दाउपारा में रहने वाली युवती ने कुछ दिन पहले दूसरे समुदाय के युवक के साथ शादी के लिए कलेक्टोरेट में आवेदन दिया था।

प्रक्रिया को पूरा करने मंगलवार को युवती व युवक थाने पहुंचे। इस दौरान युवती ने युवक के साथ शादी करने की बात कही। इसकी जानकारी होने एक संगठन के लोग थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसी बात को लेकर देर शाम दाउपारा में दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्ष की ओर से चाकू और लाठी डंडों का उपयोग करने की बात भी सामने आ रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ दिया। साथ ही आपसी मारपीट में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। रात तक पूरे दाउपारा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं, शहर में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई। कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी डीआर आचला ने कमान संभाल ली है।

कलेक्टर और एसपी दोनों पक्ष के लोगों से बात कर रहे हैं। उन्होंने दोनों पक्ष को शांति के साथ बातचीत करने के लिए बुलाया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वहीं, सतर्कता बरतते हुए कवर्धा और बिलासपुर से भी बल बुलाया गया है।

Back to top button
close