
जगदलपुर। आरक्षक पति के जगदलपुर जिला मुख्यालय से धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ट्रांसफर से परेशान पत्नि ने पुलिस लाइन में फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। महिला को फांसी लगाता देख पड़ोसियों ने चीख पुकार लगाई और महिला को फांदे पर झूलने से बचाया। महिला को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक आरक्षक विनोद यादव को स्थानांतरण के बाद आबंटित पुलिस क्वार्टर भी खाली करने के निर्देश दिया गया था। परिजनों के अनुसार उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर पुलिस परिवार आंदोलन में शामिल ने होने की जानकारी भी दी थी, लेकिन उच्चाधिकारियों के दुव्र्यवहार के बाद से महिला सदमें में थी। सूत्रों की मानें तो महिला पुलिस परिवार आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रही थी। इस बात की जानकारी प्राप्त होने पर आरक्षक के ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई। इससे पहले आरक्षक विनोद यादव का स्थानांतरण जगदलपुर के परपा थाना से मारडूम के मलेवाही कर दिया गया था। खबरों के अनुसार ये कार्यवाई आरक्षक विनोद यादव के परिवार के पुलिस परिवार आंदोलन में शामिल होने के चलते की गई है।
यहाँ भी देखे : समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पर ईडी का शिकंजा