शादी के रस्में निभा रहा था बॉयफ्रेंड…पहुंच गयी एक्स गर्लफ्रेंड…और फिर…

कच्ची उम्र में प्यार और साथ में जीने-मरने की कसमें खाने के बाद जब शादी करने की बारी आई तो ब्वॉयफ्रेंड ने दूसरी जगह शादी करने का फैसला कर लिया। शादी के लिए ब्वॉयफ्रेंड सगाई की रस्म निभा ही रहा था कि उसकी एक्स गर्लफ्रेंड आ गई और जमकर हंगामा मचाया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो केस दर्ज हुआ। अब ब्वॉयफ्रेंड तो फरार है और लड़की न्याय की आस में थाने के चक्कर लगा रही है। यह घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है।
बुधवार को अलीगढ़ के कोतवाली इगलास के एक गांव में एक युवक की शादी से पूर्व पक्का करने की रस्म हो रही थी। इसकी जानकारी जब गांव की ही उसकी प्रेमिका को हुई तो उसने रंग में भंग मिलाते हुए बखेड़ा खड़ा कर मौके पर पुलिस को बुला लिया।
गांव में मामले को जैसे-तैसे रफा-दफा करने के लिये पंचायत हुई। लड़की ने गांव के लोगों को पूरा प्रकरण सुनाते हुए बताया कि आरोपी लड़के से उसके संबंध तब से हैं, जब वह नाबालिग थी। साथ ही दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें भी खाई थीं लेकिन अब प्रेमी शादी करने से मना करके दूसरी लड़की से शादी कर रहा है।
लड़की का आरोप है कि उसके पिछले कई सालों से इस लड़के से संबंध है। लड़के ने उसकी बदमानी भी करा दी है। अब जब शादी करने को कहा तो मौसी और आरोपी लड़के ने जान से मारने की धमकी दी है।
कोतवाली पु्लिस में आरोपी युवक संदीप तोमर तथा उसकी मौसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, इस मामले पर एसपी क्राइम अरविन्द कुमार का कहना है कि लड़की की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की से साक्ष्य भी मांगे गए हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल आरोपी लड़का पुलिस की पकड़ से दूर है।
यह भी देखें :
IND vs BAN: दिल्ली में पहला T-20 आज…इस प्लेइंग XI के साथ उतरेगा भारत!…