रायपुर : रायपुर के खमतराई थाना अंतर्गत बंजारी मंदिर चौक के पास एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खमतराई थाने में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
खमतराई पुलिस के अनुसार बीती रात महिला अपने पति के साथ बंजारी माता चौक पर सवारी के इंतजार में खड़ी थी। तभी दो युवक आये पीडि़त के पति से कहा कि आपको भैया बुला रहे हैं। पति देखने गया इतने में दोनों युवक महिला को अगवाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। खमतराई थाना पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित की शिनाख्त मुकेश साहू और राजेश के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपित रावभाठा इलाके के रहने वाले हैं और पेशे से ड्राइवर हैं। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद रायगढ़ फरार हो गए थे, जहां कंट्री थाना पुलिस ने उन्हें ट्रेस करके गुरुवार देर रात में धर दबोचा था।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह पति के साथ काम की तलाश में रायपुर आयी थी। दोनों रात करीब आठ बजे एक परिचित से मिलने बंजारी मंदिर पास गये थे। इस दौरान तीन लडक़े प्रार्थिया एवं उसके पति का पीछा कर रहे थे। रात होने से प्रार्थिया अपने पति के साथ बंजारी मंदिर में जहां लोग सोते है, वहां पर बैठी थी।
रात करीब 12 बजे दो लडक़े प्रार्थिया के पति के पास आए और बोले के भैया बुला रहे हैं। एक लडक़ा बाहर खड़ा था। प्रार्थिया के पति को लेकर जाने के बाद तीनों लडक़े रात को करीब 12:40 बजे पुन: महिला के पास आए तथा बोले कि तुमको तुम्हारे पति बुला रहे हैं, जिस प्रार्थिया उनके साथ जाकर पिकअप वाहन में बैठ गई।
तीनों लडक़े पीडि़ता को खेत की ओर ले गये तथा दो लडक़ों ने महिला के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। एक लडक़ा रास्ते में उतरकर चला गया। वारदात के बाद महिला ने आरोपितों से कहा कि उसे पति के पास जाना है, तो वह लडक़े बोले पुलिस को नहीं बताओगी, तो तुम्हारे पति को छोड़ देंगे। इसके बाद उन्होंने महिला को बंजारी मंदिर पास लाकर छोड़ दिया।
महिला मंदिर के पास पुलिस चौकी में गई, तो उसे पता चला कि उसका पति उन लोगों से स्वयं को छुड़ाकर भागकर थाना पहुंचा था। महिला की मुलाकात उसके पति से थाने में ही हुई। मामले की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी खमतराई विनीत दुबे तुरंत हरकत में आए। विशेष टीम का गठन कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की।
बंजारी मंदिर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फु टेजों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की और तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 492/21 धारा 376, 376डी, 506बी, 392 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक विनीत दुबे थाना प्रभारी खमतराई, उपनिरीक्षक कमल नारायण शर्मा थाना खमतराई, सायबर सेल से प्र.आर. महेन्द्र राजपूत, सुरेश देशमुख, थाना खमतराई से आर. सुदीप मिश्रा, पुष्पराज परिहार, सुनील सिलवाल, दीपक मिश्रा, विकास सिंह एवं आदित परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Add Comment