क्राइमछत्तीसगढ़

विधवा से तीन बार बलात्कार, चाकू से हमला, गंभीर

अंबिकापुर। बलात्कार के बाद विधवा महिला पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल करने की खबर सरगुजा जिले से मिली है। खबर यह भी है कि आरोपी युवक ने हमला करने से पहले तीन बार बलात्कार किया। बताया जाता है कि हमले के दौरान महिला को बचाने कोई नहीं पहुंचा। इस कारण महिला को किसी दूसरे के घर के पाटे में रात भर बोरा ओढ़कर लहुलुहान अर्धनग्र हालत में पड़ी रही। सुबह जब लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड के ग्राम जमड़ी निवासी 28 वर्षीय महिला के पति की मौत 5 वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में हो गई थी, उसका 5 वर्ष का पुत्र भी है। महिला का पुत्र अपनी नानी के घर में ही रहता है। जबकि महिला अंबिकापुर के ब्रम्हरोड में किराए के मकान में रहकर देवीगंज रोड स्थित कपड़ा दुकान में काम करती है। कल रात वह कपड़ा दुकान से छुट्टी के बाद संगम चौक के पास पहुंची थी। तभी पूर्व परिचित युवक चरगढ़ निवासी सुरेंद्र गुप्ता वहां उससे मिला। दोनों के बीच कुछ बात हुई फिर युवक उसे बस में बैठाकर अपने घर ले गया। रात 11 बजे से उसने महिला के साथ 3 बार बलात्कार किया। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया जिस पर युवक ने चाकू निकाल लिया और महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से गंभीर रूप से घायल महिला भागती हुई बाहर निकली और बचाने की गुहार लगाने लगी।

एक व्यक्ति ने दरवाजा खोला लेकिन उसने डर से फिर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद महिला भागती हुई किसी दूसरे के घर की परछी में पहुंची और लहुलुहान हालत में वहीं गिर गई। युवक ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए थे। रातभर वह अद्र्धनग्न हालत में बोरा ओढ़कर परछी में ही पड़ी रही। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला का इलाज जारी है।

Back to top button
close