ट्रेंडिंगमनोरंजनवायरल

लहंगा पहने दुल्हन अचानक करने लगी पुश-अप्स… देखें वायरल VIDEO…

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि शादी समारोह में सजी हुई दुल्हन अचानक पुश-अप्स करने लगती है। दुल्हन को पुश-अप्स लगाते हुए देख सब लोग हैरत में पड़ जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों छाया हुआ है। दुल्हन को यह सब करते हुए देखकर रिस्तेदार और शादी समारोह में आए लोग हंसने लगते हैं। यह सब देखकर सभी की निगाहें दुल्हन पर टिक जाती हैं। लेकिन दुल्हन को इस बता कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह लगातार पुश- अप्स करती रहती है।

शादी समारोह में आपने देख होगा की शादी में सब की निगाहें दुल्हन के लहंगे पर होती हैं लेकिन यहां मामला कुछ उल्टा ही हो गया। वीडियो में दिखता है कि दुल्हन ने बेहद शानदार लहंगा पहनकर आती है। और वो अचानक पुश-अप करने लगती है। बैकग्राउंड में गाना चल रहा है। लोग शोर मचा रहे हैं। लोग इस बात पर भी हैरानी जता रहे हैं कि दुल्हन किस तरह से इतने भारी लहंगे में पुशअप लगा रही है। दुल्हन का यह अंदाज लोगों को खुब पसंद आ रहा है। क्योंकि अकसर देखा जाता है कि खुद की शादी में अकसर दुल्हन शर्माती हैं। लेकिन यहां पर ऐसा नहीं हुआ।

वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम पर aan4490 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो पर 500,898 likes मिल चुके हैं। लोग वायरल वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट्स कर दुल्हन की फिटनेस की तारीफ की है। वहीं एक यूजर ने कमेंट्स किया है कि सोलिड बॉडी है।

Back to top button
close