छत्तीसगढ़स्लाइडर

WEATHER ALERT! मानसून की द्रोणिका सक्रिय होने से आज प्रदेश के कई जिलों में होगी भारी वर्षा… अलर्ट जारी, एक जून से अब तक प्रदेश में 542.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज…

रायपुर: मानसून की द्रोणिका एवं निम्र दाब का क्षेत्र मजबूत चक्रवात होने के कारण आज प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। पिछले चार दिनों से सावन की झड़ी के साथ ही मूसलाधार वर्षा जारी है। जिसके चलते नदी नाले उफ ान पर है। वहीं आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं बीते 3 दिनों में प्रदेश भर में अब तक 52.8 मिमी बारिश हुई है।

प्रदेश भर में बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट
सुकमा जिले में सर्वधिक 981.6 मिमी बारिश, जो कि 86 फीसदी अधिक है। प्रदेश के 15 जिलों में सामान्य वर्षा हुई है। वहीं 6 जिलों में सामान्य से अधिक और 5 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। आज भी प्रदेश भर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। अधिकाशं जिलों में हल्की बारिश की संभावना ।

1 जून से अब तक राज्य में 542.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज
राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 542.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 1 जून से आज 29 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 851.7 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 396.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471