छत्तीसगढ़स्लाइडर

मौसम विभाग की चेतावनी : प्रदेश के कुछ स्थानों हो सकती है भारी बारिश…

रायपुर: लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण प्रदेश का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र तटीय बांग्लादेश और उससे लगे पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी वायु का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।

इसके पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार की ओर अगले 48 घंटे में गमन संभावित है। मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, रोहतक, अलीगढ़, प्रयागराज, डाल्टनगंज और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर निम्न दाब के केंद्र तक 0.9 द्मद्व ऊंचाई तक विस्तारित है।

SSMV

एक ऊपरी हवा चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।

वहीं प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर अति भारी से चरम भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: मध्य छत्तीसगढ़ अति से चरम भारी वर्षा का क्षेत्र सरगुजा संभाग के उत्तरी भाग रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Back to top button
close