चौपाल संग झूमकर महिलाओं ने किया सावन का स्वागत
रायपुर। सावन का महीना शिव भक्ति का पवित्र महीना है। गीत-संगीत, आनन्द उत्सव मनाकर भगवान शिव को प्रसन्न करने व उमंग-उत्साह के लिए प्रार्थना करने के उद्देश्य से बुजुर्गो की चौपाल ने सावन पहले दिन आया सावन झूम के* का आयोजन किया। जिसमें हरे परिधान में खनकती हरी-हरी चूडिय़ों, हाथों में सजी मेहंदी, माथे पर रंगबिरंगे कुमकुम के साथ राजधानी की महिलायें जमकर झूमीं और पावन सावन महीना का स्वागत अपने अंदाज में किया।
साइंस कालेज स्थित विधायक निवास में आयोजित सावन उत्सव की शुरूआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद का समां देखने लायक था। इस अवसर पर विधायक विकास उपाध्याय ने बुज़ुर्गों की चौपाल संस्था द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। समारोह के दौरान शहर की अनिता परमार को सावन क्वीन चुना गया, जबकि प्रीति उपाध्याय इसमें दूसरे और मनीषा दुबे तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा खुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ जैसे अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। साथ ही रंगोली सजाओ, मेहंदी लगाओ और सरप्राइज गेम भी खेले गए।
इस दौरान संस्था प्रमुख प्रशांत पांडे ने बताया कि बुजुर्गो की चौपाल ने अपने सामाजिक दायित्?वों का निवर्हन करते हुए कोरोनाकाल में हम सभी को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब धीरे-धीरे जि़ंदगी की रफ़्तार वापस लौटने लगी हैं जिसे देखते हुए सावन का भव्य आयोजन किया गया इसमें शहर के अनेक संस्थाओ की महिलाये शामिल हुई।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक विकास उपाध्याय, संजना विकास उपाध्याय के साथ पदमा शर्मा, ऋचा ठाकुर, शिफा शोनम, सोनल जैन, रूना शर्मा, सुनीता चंदसोरिया, जानकी गुप्ता, वर्षा तिवारी, हर्षा साहु, खुशबू शर्मा, प्रभा साहु, पुष्पलता त्रिपाठी, सुषमा तिवारी, सुधा अवस्थी, रात्रि लहरी, प्रमिला,रुची,उर्मिला सहित अन्य उपस्थित रहें।
Add Comment