
जगदलपुर। नारायणपुर जिले में आज सुबह पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। मुठभेड़ के वक्त नक्सलियों ने पुलिस को क्षति पहुंचाने दो आईईडी विस्फोट भी किए, लेकिन पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह नक्सलियों ने धनोरा से ओरछा मार्ग पर पेड़ गिराकर यातायात अवरूद्ध कर दिया था। मार्ग बहाल करने धनोरा थाने से पुलिस का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुआ था।
ग्राम बिनागुंडा के निकट घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में फौरन मोर्चा संभालते हुए पुलिस बल ने भी गोलीबारी की। लगभग एक घंटे तक हुयी गोलीबारी के बाद अंतत: नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग गए। मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान जख्मी हो गया है।
यह भी देखें :
फिर होगी झमाझम बारिश…बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत सिस्टम…मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट…