छत्तीसगढ़

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान से बढ़ रहा है बेटियों का आत्मबल और आत्मसम्मान-अनुराग सिंहदेव

चैत्र नवरात्र पर भाजयुमो कन्या संयोजिका मंडल द्वारा कन्या भोज का आयोजन

अंबिकापुर। भाजपा के प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव ने कहा है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं पर भी जोर दिया है, जिसकी वजह से आज बेटियों का आत्मबल व आत्मसमान देश में बढ़ा है। हमें संकल्प लेने की आवश्यकता है कि बेटियों को शिक्षित कर उन्हें आत्म निर्भर बनाने में अना सहयोग प्रदान करें। उक्त बातें श्री सिंहदेव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा कन्या शक्ति संयोजिका मंडल सरगुजा द्वारा आयोजित कन्या भोज के दौरान कहीं।


श्री सिंहदेव ने आगे कहा कि आज बेटियां बेटों की तुलना में कहीं पर भी कम नहीं है, आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। हर क्षेत्र में बेटियों ने अपना लोहा मनवाया है। अंत में उन्होंने इस आयोजन के लिए भाजयुमो के कन्या शक्ति संयोजिका मंडल को बधाई और शुभकामनाएं दी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह ने कहा कि केन्द्र व राज्य की सरकार ने बेटियों के लिए कई योजनाएं चला रही है जिसका संपूर्ण लाभ देश की बेटियों को मिल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा कन्या शक्ति संयोजिका मंडल सरगुजा द्वारा चैत्र नवरात्री पर शुक्रवार को नगर के टीनी टोट्स नर्सरी स्कूल में आयोजित कन्या भोज में स्कूल के 150 कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके बाद महामाया मंदिर प्रांगण में भी करीब 100 कन्याओं को भोजन कराया गया।


इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कन्याशक्ति संयोजिका मंडल से एकता सिरीकर, हर्षिता त्रिपाठी, अस्थांजली किस्पोट्टा, प्रियंका गुप्ता, मंदाकिनी, तजिंदर सिंह बग्गा, रिंकु वर्मा, संजय सोनी, रोचक गुप्ता, अभिषेक सिंहदेव, विकास गुप्ता, अतुल सिंह, विपिन पाण्डेय, मंटू पाठक, संजीव वर्मा, सतीश कश्यप, शानू कश्यप, वीर सोनी, मार्कंडेय तिवारी, रवि सोनी, संजू वर्मा, अभिमन्यु श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी देखे –बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना में रायगढ़ जिला का कार्य अनुकरणीय

Back to top button
close