छत्तीसगढ़

(अच्छी खबर) छत्तीसगढ़ : कोरोना संकट में मदद करेंगे भाजपाई… तैयार की जा रही 20-20 कार्यकर्ताओं की सूची…और…

कोरबा। कोरोना संकट के दौर में नगरजनों व जिला प्रशासन, पुलिस की मदद के लिए जिला भाजपाध्यक्ष अशोक चावलानी की अगुवाई में सेवाभावी कार्यकर्ता तैयार किए गए हैं। कुल 19 मंडलों में विभक्त जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं के नाम 20-20 की संख्या में तैयार कर सारे पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर प्रदेश को प्रेषित किया गया है। प्रत्येक मंडल से सेवाभावी 20 कार्यकर्ताओं की सूची मोबाइल नंबर सहित तैयार की जा रही है। ये सभी अपने क्षेत्र में रहते हुए प्रशासन एवं पुलिस को सहयोग करेंगे। सूची तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। भाजपाध्यक्ष अशोक चावलानी ने बताया कि अपने सातों मोर्चों, शक्ति केंद्र स्तर एवं मतदान केंद्रों पर भी ऐसे सेवाभावी कार्यकर्ताओं की सूची बना रही है जिसकी अनुमानित संख्या 10 हजार के आसपास है, को इस कार्य में लगाया जाएगा। श्री चावलानी ने सभी कार्यकर्ताओं से नियमों का पालन कर सेवा कार्य करने का आग्रह किया है।

Back to top button
close