छत्तीसगढ़

केन्द्रीय मंत्री नड्डा और रामलाल राजधानी पहुंचे, पुलिस-भाजपाई में गर्मागर्म

रायपुर। आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री जे.पी.नड्डा रविवार सुबह राजधानी पहुंचे तो उनके स्वागत को लेकर उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के मध्य तीखी बहस हो गई। ये बहस एयरपोर्ट पर हुई। जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के हस्तक्षेप के बाद ही मामला शांत हुआ।
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल भी अपने तीन दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। रामलाल यहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर वे कार्यकर्ताओं को जरूर निर्देश भी देंगे।

Back to top button
close