डॉ सांत्वना ठाकुर (प्रान्तीय उपाध्यक्ष), बुशरा परवीन (प्रान्तीय महासचिव) एवं दीपिका झा (प्रान्तीय प्रवक्ता) बनाया गया
रायपुर। शालेय शिक्षाकर्मी संघ ने महिला शिक्षाकर्मियों को बराबरी की भागीदारी प्रदान करते हुए उन्हें संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर डॉ सांत्वना ठाकुर (प्रान्तीय उपाध्यक्ष), बुशरा परवीन (प्रान्तीय महासचिव) एवं दीपिका झा (प्रान्तीय प्रवक्ता)की जिम्मेदारी सौंपी है। संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने महिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुये कहा कि आज नारीशक्ति ने खुद को साबित किया है। महिलाएं आज अपने अधिकारों के प्रति भी सजग हैं। संविलियन हेतु हमारे पिछले आंदोलन को इसी सफल किया था। संघ ने डॉ. सांत्वना ठाकुर, बुशरा परवीन और दीपिका झा महिला शक्ति को संगठित करने की जिमेदारी दी जा रही है। जल्द ही एके समारोह कर प्रदेश की नारी शक्ति का सम्मान किया जावेगा।
महासचिव धर्मेश शर्मा ने भी बधाई प्रेषित करते हुए हर्ष जताया कि शालेय शिक्षाकर्मी संघ के प्रति आस्थावान इन तीनों का प्रखर व्यक्तित्व और उत्क्रष्ट कार्य ही इनकी पहचान है। संघ के प्रांतीय प्रवक्ता जितेन्द्र शर्मा ने इसे नारी शक्ति के जागरण का सुखद प्रसंग मानते हुए कहा कि नारी शक्ति बिना न बनता कोई राष्ट्र महान। शालेय शिक्षाकर्मी संघ के चंद्रशेखर तिवारी, सुनील सिंह,विष्णु शर्मा, सत्येंद्र सिंह, सत्यजीत पाठक, सी पी तिवारी, सन्तोष शुक्ला, जोगेंद्र यादव, प्रह्लाद जैन, उपेंद्र सिंह, ओमप्रकाश खैरवार, यादवेंद्र दुबे, सर्वेश शर्मा, भोजराम पटेल, अतुल अवस्थी, पवन दुबे, राजेश पॉल, घनश्याम पटेल, सुशील शर्मा आदि समस्त जिला व ब्लाक के पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित की है।
यह भी देखे – संविलियन पर चर्चा के लिए मुख्य सचिव ने बुलाया शिक्षाकर्मियों को, 16 को होगी बैठक
Add Comment