देश -विदेशस्लाइडर

गजब: 10 जुलाई को श्रीनगर में ‘99.9 डिग्री’ रहेगा अधिकतम तापमान… इंसान को झुलसा देगी मौसम विभाग की यह भूल…

बात श्रीनगर की हो तो रूमानी वादियां और दिलकश पहाड़ जेहन में आकर आंख-मिचौली करने लगते हैं। जब देश में भयंकर गर्मी का मौसम होता है तो भी यहां खुशनुमा हवा चलती रहती है, लेकिन 10 जुलाई को श्रीनगर शहर में मौसम कहर बरपा सकता है। यहां इतनी गर्मी पड़ सकती है कि इंसान बुरी तरह झुलस जाए। श्रीनगर में इस तरह का जलजला आने का अंदेशा हम नहीं, बल्कि आईएमडी खुद जता रहा है। दरअसल, मौसम का हाल बताने वाली वेबसाइट आईएमडी की मानें तो 10 जुलाई को श्रीनगर शहर में अधिकतम तापमान 99.9 डिग्री रह सकता है। इस अनुमान को देखकर हर मौसम वैज्ञानिक हैरान है।

इसमें नौ जुलाई से 15 जुलाई तक का आंकड़ा दिया गया है। 10 जुलाई को मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस बताया, जबकि अधिकतम तापमान 99.9 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया। इस दिन आसमान में बादल रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की बात भी कही गई है।

इतना तापमान हुआ तो क्या होगा? श्रीनगर के इस अनुमानित तापमान से हर कोई चौंक गया है। मौसम वैज्ञानिक इसे तकनीकी भूल बता रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि अगर किसी शहर में इतना तापमान हो गया तो वहां जीवन बचना नामुमकिन होगा। इंसान का पूरा शरीर गर्मी की वजह से बुरी तरह झुलस जाएगा। खाल गलनी शुरू हो जाएगी। वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल इस सदी में इतना तापमान किसी भी शहर में होना नामुमकिन है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471