वायरलस्लाइडर

शादी के चक्कर में मुफ्त पिट गए बाराती, क्या हुआ दूल्हे के साथ… पढ़े पूरी खबर

सीतामढ़ी। शादी-ब्याह के मौके किसी के लिए भी बेहद खास होते हैं, पर शादियों में मारपीट हो जाए तो खुशियां फुर्रे हो जाता है। हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी शादी के बारे में जिसमें पहले से ही शादीशुदा था, लेकिन उसने ये बात सबसे छुपाई, लेकिन सच्चाई तो सच्चाई सामने आकर ही रहती है। फिर हश्र क्या होता है… जानिए
दरअसल बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक युवक ने पहली पत्नी के रहते दोबारा दूल्हा बनने की सोची। लेकिन इसकी जानकारी स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस को हो ही गई। सच्चाई सामने आते ही ग्रामीणों ने दूल्हा बने युवक को एक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।

वहीं दूल्हे के साथ आये उसके दोस्तों और बाकी बरातियों की जमकर धुनाई भी की। सूचना के बाद पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा और पुलिस आपसी मामला मानकर वहां से लौट गयी। घटना बुधवार की बताई जा रही है, जिसका पटाक्षेप गुरुवार देर शाम हुआ। बताया जा रहा है कि नगर थाने के मेहसौल पश्चिमी पंचायत के मोहनपुर वार्ड नंबर-8 निवासी रामभरोस राम के पुत्र विक्रम कुमार राम की शादी सहनियापट्टी निवासी रामभजन राम की पुत्री रिंकी कुमारी से तय हुई थी। लड़की के पिता ने दूल्हे की मांग पर नकदी दहेज के साथ, लड़के के पसंद की एक बाइक भी खरीदकर दी थी। लड़की के पिता को यह मालूम नहीं था कि जिसे वह दामाद बनाने जा रहा है, वह पहले से किसी के घर का जमाई है। जैसे ही यह बात विक्रम की पहली पत्नी निशा देवी को पता चली।

उसके बाद तो जैसे बवाल हो गया। निशा को पता चला कि उसका पति सहनियापट्टी गांव में शादी कर रहा है। शादी की रस्म शुरू होने के पूर्व ही विक्रम की पत्नी निशा देवी सहनियापट्टी पहुंची। लड़की के परिजनों समेत ग्रामीणों से सारी बात बताई। निशा की बात ग्रामीण भौंचक रह गये। उन्होंने दूल्हे व बरातियों को बंधक बनाने के बाद जम कर पिटाई की। पता यह भी चला कि निशा की विक्रम से भी दूसरी शादी थी। पहले निशा की शादी 10 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के विररख निवासी देवेंद्र मंडल के पुत्र सुनील मंडल के साथ हुई थी।

यह भी देखे – क्या है क्रिकेटर शमी की पत्नी का एक और खुलासा, कौन सी अभिनेत्री से शादी करना चाहते थे शमी, पढ़े पूरी खबर

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471