रायपुर : युवा मोर्चा को बीजेपी की रीढ़ माना जाता है पार्टी के कार्यक्रमों के साथ ही चुनाव में युवा मोर्चा की महती भूमिका होती है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी की सहमति से भाजयुमो रायपुर के जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है।
इस कार्यकारिणी में 47 जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, स्थायी आमंत्रित सदस्य, 52 कार्यसमिति सदस्य, 54 विशेष आमंत्रित सदस्य, 16 मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हैं।
किसको क्या पद मिला
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी, राहुल राव के साथ ही उपाध्यक्ष पद पर हरिओम साहू, एम्बर अग्रवाल, विशाल पाण्डेय, अलोक शर्मा, प्रणय साहू को नियुक्त किया गया है। वहीं मंत्री पद पर अश्वनी विश्वकर्मा, बिट्टू शर्मा, राहुल जैन, दीपक जायसवाल, प्रिंस सिंह परमार एवं मुकेश पटेल की नियुक्ति की गई।
भाजयुमो रायपुर जिला कार्यकारिणी_compressed
Add Comment