
रायपुर: छत्तीसगढ़ में शनिवार को अनेक स्थानों पर बारिश हुई, आज भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा एवं कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ छीटें पडऩे की संभावना है। एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है इसेलेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में शनिवार को नवागढ़, कंसबेल, मैनपाट, कोंडागांव, तमनार, माकड़ी, बड़ेराजपुर, कुनकुरी, बिलासपुर, देवभोग, कटघोरा, अकलतरा, मुंगेली, तखतपुर, चांपा, सेवरीनारायण, अंतागढ़, पथरिया, बस्तानार, कोंटा, सारंगढ़, फरसगांव, मनेन्द्रगढ़, पखांजूर, पामगढ़, छूरा, राजनांदगांव, तपकरा, बिल्हा, केशकाल, कवर्धा, मालखरोदा, दुर्ग, गरियाबंद, बलौदा, मनोरा, मस्तूरी, करतला, सक्ति, जांजगीर, बेमेतरा, अंबागढ़ चौकी, सहसपुरलोहारा, जयजयपुर, धरमजयगढ़, तोकापाल, प्रतापपुर, जगदलपुर, बस्तर, राजपुर, घरघोड़ा, मैनपुर, खरसिया, ओरचा, छुरिया, डोंगरगांव, पत्थलगांव, बोड़ला, दुलदुला, बिलाईगढ़ सहित अन्य स्थानों में से कुछ स्थानों पर भारी एवं अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम एवं उससे कम वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछेक स्थानों पर अंधड़ चलने एवं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।