नई दिल्ली। सोनिया गांधी अब कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हैं और पार्टी की कमान राहुल गांधी के हाथों में हैं। सोनिया ने पार्टी के सारे सियासी फैसले राहुल गांधी पर छोड़ दिए हैं। ऐसे में एक बड़ा सवाल उठा रहा था कि 2019 में सोनिया गांधी चुनाव लड़ेंगी या नहीं? इसका जवाब सोनिया गांधी ने शुक्रवार को मुंबई में मीडिया ग्रुप के कार्यक्रम में दिया। 2019 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली से चुनाव लडऩे के सवाल पर सोनिया गांधी ने कहा कि ये पार्टी तय करेगी कि वो चुनाव लड़ेंगी कि नहीं।
लोकसभा चुनाव में रायबरेली संसदीय सीट से सोनिया की बजाय प्रियंका गांधी चुनाव में उतर सकती हैं। सोनिया ने 2019 में चुनाव लडऩे से इनकार नहीं किया। सोनिया गांधी ने कहा कि ये पार्टी तय करेगी कि वो चुनाव लड़ेंगी कि नहीं। इसका मतलब साफ है कि सोनिया के चुनाव लडऩे का फैसला अब पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को करना होगा। सोनिया गांधी 1999 से लगातार रायबरेली से सांसद है।
यह भी देखे – सोनिया ने राहुल को दी अध्यक्ष बनने की बधाई, कहा- अब वो मेरे भी बॉस
Add Comment