ट्रेंडिंगदेश -विदेशवायरलस्लाइडर

कुदरत का करिश्मा कहिए या कुछ और… लेकिन जब जाएंगे इस कपल की हाईट तो उड़ जाएंगे होश

इसे कुदरत का करिश्मा कहिए या आप कुछ और भी कह सकते हैं, पर ये कपल आज पूरे देश में सबसे लंबे हाईट वाले कपल के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। इतना ही नहीं, इनकी हाईट की चर्चा अब पूरी दुनिया में होने लगी है। जी हां, हम आपको बताने जा रहे हैं पुणे के रहने वाले 56 वर्षीय शरद कुलकर्णी और उनकी पत्नी संजीत के बारे में। शरद कुलकर्णी इस परिवार के मुखिया है, इनकी लम्बाई 7 फीट 1.5 इंच है। शरद कुलकर्णी की पत्नी संजोत 6 फीट 2.6 इंच लंबी है।

इतनी ही इनके बच्चों की हाइट के बारे में जानकर आपको और अधिक ताज्जुब होगा। कुलकर्णी की दोनों बेटियों की भी लम्बाई 6 फीट है। उनकी बड़ी बेटी मुरूगा 26 साल की हैं और इनकी लंबाई 6 फीट है। छोटी बेटी सान्या अभी 20 साल की है और इनकी हाइट अपनी बड़ी बहन और मां से भी ज्यादा है। जी हां सान्या की लंबाई 6 फीट 4 इंच है। शरद कुलकर्णी और संजोत की शादी 1989 में हुई थी। पुणे से सटे पिंपरी में रहने वाले कुलकर्णी परिवार को देश के सबसे लंबे कद के परिवार के रूप में जाना जाता है। शरद को उम्मीद थी कि वह सबसे लंबे कपल का गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड भी बना पाएंगे, लेकिन यह रिकॉर्ड कैलिफोर्निया के वेन और लॉरी हॉलक्विस्ट ने अपने नाम कर लिया था।

यह भी देखे – यहां ऊंचाई की ओर बहता है पानी, जानिए कहां होता है ऐसा करिश्मा

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471